भगवानपुर में लक्षणदेव, दारौंदा में मनोज व रघुनाथपुर से संतोष बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से भगवानपुर हाट से लक्षणदेव पटेल को, दारौंदा से मनोज कुमार सिंह तथा रघुनाथपुर से संतोष कुमार को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार भगवानपुर हाट में प्रदेश महासचिव हेम नारायण साह और जिला निर्वाची पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पटेल की उपस्थिति में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। लक्षणदेव पटेल को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष पर निर्वाचित किया गया। लक्षणदेव पटेल लगातार तीसरे बार प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ लक्षणदेव पटेल ने नामांकन दाखिल किए थे। इस मौके पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सलाउद्दीन अंसारी, राधामोहन भगत,अर्जुन प्रसाद, राजू कुमार राय, संतोष चौहान, श्रीराम राय, मूरत मांझी, राघो दास, मनीष कुमार कुशवाहा, राकेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, श्यामकिशोर, विजय शंकर पटेल आदि उपस्थित थे। वहीं दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित आइटी भवन में पर्यवेक्षक युवा जिलाध्यक्ष अनिल राम उर्फ सोहन राम तथा निर्वाचन पदाधिकारी दुर्गा शरण सिंह की मौजूदगी में सर्वसम्मति से शेरपुर निवासी मनोज कुमार सिंह को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

मनोज कुमार सिंह दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी है। खुशी व्यक्त करने वालों में प्रखंड प्रमुख विनय सिंह, विजय प्रसाद वर्मा, जनार्दन सिंह, ब्लू सिंह, बंटी सिंह,अक्षय सिंह, वीर बहादुर सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, परमेश्वर सिंह, पिंटू सिंह, योगेंद्र सिंह, सत्येंद्र साह, धीरज सिंह, मुनेश्वर सिंह, मनीष सिंह, छोटे सिंह, पहलाद सिंह आदि ने बधाई दी है। वहीं रघुनाथपुर में पर्यवेक्षक रंजीत कुमार यादव की देखरेख जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से संतोष कुमार को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर बच्चा पटेल, राहुल राम, मिथुन शर्मा, जयशंकर सिंह, मुंशी, रजनीश सिंह, भोला सिंह, ब्रजेश सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है।