बड़हरिया: श्रद्धा और भक्ति के बीच सधुनी मठ पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

0

हजारों लोगों के बीच प्रसाद के रुप में परोसी गयी खिचड़ी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के पुरानी बाजार बड़हरिया स्थित सधुनी मठ के परिसर में सुबह मेंवैदिक मंत्रोच्चारण के बीच समाधिस्थल पर घंटों पूजा-अर्चना की गयी। मकर संक्रांति के शुभावसर पर पं रामेश्वरी मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सधुनी कामना पुरी और महंत हरेराम बाबा की पूजा-अर्चना की। जजमान की भूमिका में महंत विवेकानंद सरस्वती थे। इस मौके आयोजन समिति सदस्य राजू कुमार ने बताया कि सधुनी मठ पर करीब 40 सालों से मकर संक्रांति के अवसर पर पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही, विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने बताया कि आज भी करीब दो हजार से ज्यादा लोगों को प्रसाद के रुप में खिचड़ी और चोखा खिलाया गया और सैकडों लोगों के घर खिचड़ी पहुंचायी गयी। साथ ही, रात में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। बताया जाता है कि विशाल भंडारा केसफल आयोजन में पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी, राजू कुमार, साधु साह,परशुराम साह, मोतीलाल साह,मनोज सोनी,विनोद साह, रतन सोनी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, रंजन सिंह,भारद्वाज कुशवाहा, अक्षय सिंह बाबा,परमेश्वर कुशवाहा,शंकर सोनी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।