बड़हरिया: बाइक के धक्के से सरपंच के पिता की मौत

0
  • घायल अवस्था में परिजनों ने सीवान सदर अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई
  • मौत के बाद हथिगाई गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
  • दोनों पैर व हाथ टूटने के साथ सिर में गंभीर चोट
  • 08 बजे भोजन करने के बाद पुराने घर पर जा रहे थे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हथिगाई गांव में बुधवार की रात में एक वृद्ध की बाइक से धक्का लगने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक हथिगाई पंचायत के सरपंच केशव प्रसाद सिंह के पिता जगन्नाथ सिंह थे। बुधवार की रात आठ बजे भोजन करने के बाद अपने दरवाजे के सामने पुराने घर पर जा रहे थे। तभी गांव के ही एक युवक ने बाइक से जोरदार धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में उनका दोनों पैर व हाथ टूट गया। साथ ही सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में परिजनों ने सीवान सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। बाइक चालक नेतलाल का पुत्र आकाश कुमार है। बाइक मृतक के आवास पर पड़ी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

युवक बाइक काफी तेज गति से चलाते हुए जा रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि जगन्नाथ सिंह अपने पुराने घर के बगल में सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बाइक चालक ने गलत साइड से आकर जोरदार धक्का मार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। परिजनों के चीत्कार से सबकी आंखे नम हो जा रही थी। मृतक की पत्नी राजपति देवी के साथ परिजनों के रोने से सबकी आंखें भर जा रही थीं। मृतक के तीन पुत्र हैं। जिसमें बड़ा पुत्र केशव सिंह वर्तमान में सरपंच हैं। दूसरा मुन्ना सिंह व हरिलाल सिंह हैं। मुखिया नन्दजी सिंह, बीडीसी हरेंद्र प्रसाद, वार्ड आस मोहम्मद, प्रवीण कुजार ने परिजनों का ढांढस बंधाया है।