बड़हरिया: शक्ति हत्या मामले में छह नामजद, मुख्य आराेपित गिरफ्तार

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गिरधरपुर पुल के पास गुरुवार की सुबह अपशब्द भाषा का प्रयोग करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान चाकूबाजी में गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के उदंत राय के बंगरा निवासी अरुण उपाध्याय के पुत्र शक्ति उपाध्याय की मौत हो गई थी जबकि गांव के ही झुन्नू उपाध्याय एवं भोला सिंह घायल हो गए। इस मामले में मृतक के चाचा सौरभ उपाध्याय ने थाने में आवेदन देकर नरहरपुर निवासी रानू सिंह समेत छह लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपित नरहरपुर निवासी रानू सिंह को सुंदरी गांव से गिरफ्तार कर लिया तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपित भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

आवेदन में मृतक के चाचा सौरभ कुमार उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे सौरभ कुमार, शक्ति उपाध्याय व अन्य चार-पांच लोगों के साथ टहलने के लिए जा रहे थे। तभी गिरधरपुर पुल के पास नरहरपुर निवासी रानू सिंह एवं उसके भाई साेनू सिंह तथा उदंत राय के बंगरा निवासी केतन सिंह, अभिषेक यादव, प्रताप यादव तथा कपूर गोंड बैठकर शराब पी रहे थे। हमलोगों को देखते ही उनलोग ने गाली गलौज शुरू कर दी, इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने चाकू से प्रहार कर दिया इससे शक्ति उपाध्याय, झुन्नू उपाध्याय एवं भोला सिंह घायल हो गए।

सभी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया इसमें शक्ति उपाध्याय की मौत हो गई। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी की गई है। इसमें एक मुख्य आरोपित रानू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि शक्ति उपाध्याय की मौत से आक्रोशित लोगों ने मुख्य आरोपित नरहरपुर निवासी रानू सिंह के घर एवं मुर्गी फार्म में आग लगा दी थी। पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से मामले को शांत कराया गया था।