बड़हरिया: माधोपुर के पास टेम्पो पलटने से शिक्षिका की मौत

0
  • हादसे में टेम्पो सवार चार लोग भी हुए घायल
  • टेम्पो से गोपालगंज जा रही थी शिक्षक चांदनी
  • 2003 में हुआ था शिक्षिका चांदनी का नियोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग के माधोपुर बाजार से पश्चिम शुक्रवार को पेट्रोल पंप के समीप टेम्पो पलटने से एक शिक्षिका की मौत हो गई है। शिक्षिका संतोष सिंह की पत्नी कुमारी चांदनी सिंह थी। वह राछोपाली पंचायत के प्राथमिक स्कूल श्यामपुर में नियोजित शिक्षिका थीं। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि चांदनी स्कूल की छुट्टी के बाद गोपालगंज जाने के लिए टेम्पो से बड़हरिया के लिए रवाना हुई थी। जामो थाना क्षेत्र के माधोपुर के पास स्थित पेट्रोल पम्प के समीप मुर्गी फार्म के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें शिक्षिका समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से पांचों घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। शिक्षिका चांदनी की हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने समय शिक्षिका की रास्ते में मौत हो गई। जामो थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मृतका जामो थाना क्षेत्र के श्यामपुर के ही रहने वाली थी। उसका नियोजन वर्ष 2003 में हुआ था। उनका पति संतोष सिंह गोपालगंज जिले के हथुआ चीनी मिल में काम करते हैं। वह गोपालगंज में ही पति के साथ रहती थी। उसके बच्चे उनके साथ रहकर पढ़ाई करते थे। मृतका के दो पुत्री और एक पुत्र हैं। पुत्री स्नेहा कुमारी 14 वर्ष की है। वह मैट्रिक की छात्रा है। श्यामली कुमारी 12 वर्ष की है वर्ग आठ की छात्रा है। वहीं सबसे छोटा पुत्र सनयंम कुमार छह वर्ष का है। मौत की खबर को सुनते ही परिजन सहित पुत्र व पुत्री दहाड़ मारकर रोने लगे। शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष महेश प्रभात, प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र पंडित, अलका कुमारी, शहनाज बेगम व मनीषा कुमारी ने शोक व्यक्त किया है।