बड़हरिया: राजस्थान से जवान का शव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के महम्मदपुर गांव में गुरुवार को राजस्थान से जवान का शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बताया जाता है कि महम्मदपुर निवासी शिवाजी सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार राजस्थान के गंगानगर में 10 वीं बटालियन के बिहार रेजिमेंट में नायक पद कार्यरत थे। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत तीन अक्टूबर को इलाज के दौरान हो गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मुन्ना कुमार सिंह की पत्नी नेहा कुमारी बिहार पुलिस में मुंगेर में तैनात है, वहीं बड़ा भाई प्रमोद सिंह भी बिहार पुलिस में हैं। मृतक को दो पुत्र है। उनका शव पहुंचते ही दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। इस मौके पर रिजवान अहमद, नौशाद आलम, निशिकांत सिंह, अमन सिंह, मुख्तार सिंह, गुड्डू सिंह आदि ने स्वजनों से मिल ढाढ़स बंधाया।