सिवान: भाजपा नेता सह गुजरात के पूर्व राज्यपाल की मनी जयंती

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज एवं जीरादेई में गुरुवार को भाजपा के भीष्मपितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। जानकारी के अनुसार महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के काजी बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्रा का जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद भाजपा की सुप्रिया जायसवाल ने कहा कि कैलाशपति मिश्रा जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। उन्होंने बिहार भाजपा के पहले अध्यक्ष बने। वे बाल्य काल से ही संघ के स्वयंसेवक थे। संघ के प्रचारक के रूप में उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। उन्होंने बिहार के कोने–कोने में संगठन को खड़ा किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसलिए उन्हें भाजपा के भीष्म पितामह कहा जाता है। उन्होंने केंद्र में उपाध्यक्ष का पद बखूबी निभाया। इस मौके पर शशिभूषण सिंह, संजय सिंह राजपूत, बलिराम प्रसाद बली, डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, चंदन दुबे, विद्याभूषण दुबे, आदि मौजूद थे। वहीं जीरादेई प्रखंड के तितिरा गांव स्थित राष्ट्रसृजन अभियान कार्यालय में गुजरात के पूर्व राज्यपाल सह भाजपा के भीष्मपितामह कैलापति मिश्रा की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय महासचिव ललितेश्वर कुमार ने कहा कि कैलाशपति मिश्रा राजनीति के भीष्म पितामह थे तथा आजीवन राजनीतिक शुचिता के पथ पर चलते रहे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में समाहित रहा तथा कभी भी अपने सिद्धांत से विचलित नहीं हुए जो हम सबके जीवन के लिए प्रेरणास्रोत है। मौके पर अभियान के जिलाध्यक्ष अशोक राय, राजन तिवारी, धर्मनाथ साह, रेयाजुल हक, मनोज कुमार, शानू राय, भाजपा नेता अवधकिशोर राय,प्रमोद राय, शै आदि उपस्थित थे।