बड़हरिया: घर में मेल होना संसार में स्वर्ग होने के समान : रवि शंकर दुबे

0
  • यज्ञ से समाज मे भाईचारा बढ़ती है। शांति का माहौल का होता है
  • सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में पूजा को उमड़ रही भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के बभनवारा शिव मंदिर के परिसर में आयोजित सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान मंगलवार की रात अयोध्या धाम से पधारे अंतरराष्ट्रीय प्रवचनकर्ता रविशंकर दुबे ने अपने संगीतमय प्रवचन के दौरान कहा कि घर में मेल होना दुनिया में स्वर्ग के समान है। इससे घर में सुख शांति आती है। आचार्य ने कहा कि सभी को प्रभु राम के आचरण का अनुकरण करने के बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितना संसाधन ईश्वर द्वारा दिया गया है वह पर्याप्त है। अधिक धन के लालच में हमें पाप नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जो कुछ मेरे पास है वह भगवान पर समर्पित कर जीवन जीना इंसान के लिए बेहतर है। यज्ञ से समाज देश का कल्याण होता है तथा भाइचारा बढ़ता है। यज्ञ समिति के सदस्यों ने कहा कि यज्ञ सभी धर्मों को जोड़ने का संदेश देता है। यज्ञ से समाज में भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। समिति में अध्यक्ष विनोद चौहान, सचिव रवींद्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष जयलोक कुशवाहा, सदस्य सरपंच विनोद कुमार, बिंदालाल पासवान, सुजीत शर्मा, भगवान साह, राजकुमार भगत समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।