बड़हरिया: डीएम-एसपी ने किया यमुना गढ़ देवी मंदिर का जायजा

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के यमुनागढ़ देवी मंदिर व पूजा पंडालों का डीएम मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार की शाम विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने लोगाें को शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा व दशहरा मनाने की सलाह दी। साथ ही विधि-व्यवस्था को ले स्थानीय पदाधिकारियों को भी कई दिशा निर्देश दिए। इसके पूर्व डीएम-एसपी ने मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं पूजा स्थल के आसपास से गंदगी देकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने छठ घाटों का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस मौके पर कोइरीगावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अश्विनी कुमार वाल्मीकि ने माता की चुंदरी भेंट कर दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान डीएम-एसपी ने कहा कि यदि कोई समस्या हो तो प्रशासन को सूचित करें, शीघ्र ही समस्या का समाधान दूर किया जाएगा। साथ ही पूजा समिति के प्रधान अश्विनी कुमार वाल्मीकि से पूजा व्यवस्था व विसर्जन को लेकर सावधानी बरतने निर्देश दिया गया। इस मौके पर इस मौके पर बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष पंकज, यमुनागढ़ पूजा समिति के सदस्यगण सहित सहित काफी संख्या में पुलिस मौजूद थीं।