बड़हरिया: मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा में कैलगढ़ मध्य विद्यालय के चार विद्यार्थी सफल

0

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें प्रखंड के कैलगढ़ मध्य विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। इससे विद्यालय परिवार के साथ स्वजनों में भी खुशी का माहौल है। सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रोहड़ा कला निवासी धुरेंद्र प्रसाद की पुत्री मुस्कान कुमारी, शिवधर हाता निवासी बिटन मिश्रा की पुत्री खुशी कुमारी, रोहरा कला निवासी सुरेंद्र राजभर की पुत्री निर्जला कुमारी, वहीं हलीम टोला निवासी भूपेंद्र प्रसाद के पुत्र आर्यन कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कैलगढ़ मध्य विद्यालय के शिक्षक सह पूर्व संकुल समन्वयक पंकज कुमार ने बताया कि 2012 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली मेघा छात्रवृति परीक्षा में कैलगढ़ मध्य विद्यालय के विद्यार्थी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करते आ रहे हैं जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है। खुशी व्यक्त करने वालों में शिक्षिका रेनू कुमारी, शर्मानंद प्रसाद, पंकज कुमार शर्मा, बलिस्टर यादव, ऋषिकेश तिवारी, मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार सिंह आदि शामिल हैं।