बसंतपुर: बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम चलाया गया

0

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर केंद्र सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे महा-जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को अपने गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के लीलारू औरंगाबाद शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 140 ,142 ,143 , 144, 146 ,147 पर “डोर टू डोर कैंपेन” कर “मेरा बूथ सबसे मजबूत करने को लेकर लोगो से संपर्क किया गया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच “9 साल बेमिसाल-सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” का पत्रक वितरित किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर लोगो के बीच 9 साल की उपलब्धियों को गिनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष कुबेर प्रसाद, उपाध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष वसी अहमद खान, शक्ति केंद्र प्रमुख प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार एवं कर्णपुरा पंचायत के शक्ति केंद्र प्रमुख अजीत सिंह विक्की अंजार खां इत्यादि लोग उपस्थित थे।