बसंतपुर: इप्टा का द्वितीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सखिरी हाल में गुरुवार को आखिरी महिला विकास संस्थान के सौजन्य से भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) का द्वितीय वार्षिक सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बसंतपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद तथा सभी वार्ड पार्षदों को माला पहनाकर व शाल ओढा़कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्थान की प्रबंध न्यासी उर्मिला सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा समय- समय पर पंचायत जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण तथा उनके अधिकारों तथा दायित्वों के बारे में जानकारी दी जाती है।सखिरी महिला विकास संस्थान द्वारा विकास कार्यों में हमेशा सहयोग दी जाती है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

सम्मेलन के बाद बसंतपुर के नए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक मंडल पद पर सुरेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह तथा हृदयानंद मिश्र, अध्यक्ष पद के लिए उर्मिला सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार राम, सचिव पद के लिए मनीष मिश्रा, संयुक्त सचिव पद के लिए पूनम कुमारी तथा अंकुश कुशवाहा का चयन किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक गुप्ता तथा उप कोषाध्यक्ष पद के लिए सचिन कुमार शर्मा का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में देवांति कुमारी, अमित कुमार सिंह, अशोक साह, मेराजुद्दीन अंसारी, शशांक शांडिल्य, दुर्गा कुमारी, मीरा कुमारी, मनीष कुमार दास, रितेश यादव शामिल किए गए। कार्यक्रम में संत निरंकारी मंडल के सेवा दल द्वारा सहयोग दिया गया।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here