बसंतपुर: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में सूर्यपुरा निवासी संजय सिंह एवं भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी संतोष कुमार सिंह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सूर्यपुरा निवासी संजय सिंह अपनी बाइक घर जा रहे थे तभी सिवान- मलमलिया मुख्य पथ पर सिसई मोड़ के पास अचानक ट्रक के सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गएय।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं इसी मुख्य मार्ग पर कोड़र के पास बाइक से गिरने से भगवानपुर हाट के भीखपुर निवासी संतोष कुमार सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार कर घर भेज दिया गया।