बसंतपुर: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम परिसर में गुरुवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी शक्ति केंद्र के प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बूथ अध्यक्षों को झोला और पार्टी का झंडा प्रदान किया गया। बैठक में बताया गया कि बूथ अध्यक्ष, तथा शक्ति केंद्र प्रभारी अपने पोषक क्षेत्र में जनता के घरों पर झंडा लगाएंगे। वहीं डोर टू डोर जाकर लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार की नीतियों तथा विकास कार्यों को बताएंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। शक्त प्रभारियों को बताया गया कि जनसंपर्क में बिना भेदभाव के सब से मिलना है। वहीं प्रत्येक पंचायत में एक-एक कलश प्रदान किया गया। इसमें मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सभी को मिट्टी संग्रह करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुमार तिवारी, लोकसभा प्रभारी अनीश कुमार, जिला महामंत्री रंजीत प्रसाद, राम बालक महतो, अमरनाथ शर्मा, यशवंत सिंह, शिव मंगल सहनी, नन्हें ठाकुर आदि मौजूद थे।