तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

0

परवेज अख्‍तर, बड़हरिया (सिवान) :- बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग स्थित यमुनागढ़ समीप शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देख उसे पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत बीच रास्ते में हो गई। मृतक हरदिया गांव निवासी रंगीला पांडेय का 28 वर्षीय पुत्र टुन्ना पांडेय था। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक फरार है। मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टुन्ना पांडेय साइकिल से जा रहा था। तभी सिवान से बड़हरिया की तरफ जा रहे एक बोलेरो के चालक ने उसे यमुनागढ़ के पास पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा सिवान रेफर कर दिया गया तथा सिवान से चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के दौरान तरैया पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता रंगीला पांडेय और भाई पप्पू पांडेय ने बड़हरिया अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज नहीं करने और रेफर कर देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि चिकित्सक द्वारा उसके पुत्र का इलाज किया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। टुन्ना पांडेय शुक्रवार को सायंकल से बड़हरिया स्थित द सन साइन पब्लिक स्कूल में अपने दोनों बच्चों चुलबुल एवं बुलबुल का स्कूल फी जमा करने गया था। जब वह फी जमा कर लौट रहा था तभी सिवान की ओर तेज गति से जा रही बोलेरो ने पीछे से धक्का मार दिया और गाड़ी के साथ फरार हो गया। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। टुन्ना घर का एक कमाऊ सदस्य था तथा काफी मिलनसार था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali