भगवानपुर हाट: प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मनमोहन मिश्र के पक्ष में उतरे 11 मुखिया, मिले बीडीओ से

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष को हटाने एवं बचाने के कवायद के बीच शनिवार को वर्तमान अध्यक्ष दक्षिणी साघर सुल्तानपुर पंचायत के मुखिया मनमोहन मिश्रा के पक्ष में महम्मदपुर पंचायत के मुखिया वर्मा साह के नेतृत्व में 11 मुखिया बीडीओ डा. कुंदन से मिल कर समर्थन की देने की बात कही। बीडीओ से मिलने के बाद मुखिया वर्मा साह, सरोज देवी, नीपू देवी, राजेंद्र सिंह ने बताया कि भगवानपुर हाट प्रखंड में कुल 20 मुखिया हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसमें 11 मुखिया मनमोहन मिश्रा के समर्थन में हैं। ज्ञात हो कि एक माह से मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा को हटा एक दूसरा गुट उतरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह को अध्यक्ष घोषित कर दिया था। इसके बाद से मुखिया संघ के अध्यक्ष पद को ले राजनीति गरमा गई है। विरोधी गुट अभी भी पर्याप्त संख्या बल अपने साथ होने का दावा कर रहा है।