भगवानपुर हाट: दस दिन में दो पैक्स मात्र में 275 क्विंटल हुई धान की खरीदारी

0
chawal

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट सरकार द्वारा किसानों का धान निर्धारित दर पर क्रय के लिए पैक्स एवं व्यापार मंडल को निर्देश दिया गया है। एक नंबर से सरकार के निर्देशानुसार धान क्रय शुरू कर देना था, लेकिन भगवानपुर के 20 पैक्स में से मात्र दो पैक्स द्वारा ही धान की खरीदारी शुरू किया गया है। बीसीओ राकेश कुमार ने बताया कि बिलासपुर पैक्स द्वारा 75 क्विंटल एवं मीरजुमला पैक्स द्वारा 200 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने बताया कि प्रखंड के सात पैक्स बिलासपुर, बड़कागांव, दक्षिणी साघर सुल्तानपुर, मीरजुमला, शंकरपुर, बिठुना तथा खेढ़वां का सीसी हुआ है, शेष 13 पैक्स पर बैंक का ऋण होने के कारण धान क्रय के लिए चयनित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। ज्ञात हो कि एक ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि बी ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल है। मीरजुमला के पैक्स अध्यक्ष बब्बन तिवारी एवं बिलासपुर की पैक्स अध्यक्ष हेवंती देवी ने बताया कि अभी धान की कटनी पर्याप्त मात्रा में शुरू नहीं हुई है। इस कारण धान का आवक नहीं हो रहा है।