दारौंदा: सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर बच्चों ने बनाई रंगोली

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के सवान विग्रह स्थित विश्व भारती ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अध्यात्म एवं विज्ञान दोनों का समन्वय रूप दिया गया था। बच्चों ने महत्वपूर्ण महापुरुषों, सामाजिक सरोकारों से जुड़े दहेज प्रथा, शराबबंदी, बाल विवाह के माध्यम से लोगों को जागरूक करने वाला रंगोली बना सभी का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही जी 20 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि देश के लिए गौरवांवित करने वाला समय है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सभी बच्चों एवं लोगों को देश की उपलब्धि के प्रति जागरूक करना चाहिए। इसमें विद्यालय के बच्चों ने जी 20, चंद्रायन 3, दहेज प्रथा, इसरो, राधा कृष्ण, सीता राम, वसुंधरा कुटुंब, छठ पूजा, रंगोली एवं दीपोत्सव आदि का रंगोली बनाया अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी श्वेता कुमारी, पल्लवी कुमारी, अराध्या कुमारी, दिव्या कुमारी, सोनी कुमारी,दीपा कुमारी, प्रीति कुमारी, सारिका कुमारी, निभा कुमारी को पठन-पाठन सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर दीपक कुमार सिंह, सोनू कुमार, मुकेश कुमार, वर्षा कुमारी, साक्षी कुमारी आदि शामिल हुए।