भगवानपुर हाट: नौ को होगा भीखमपुर पंचायत के उप मुखिया का चुनाव

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के भीखमपुर पंचायत के उप मुखिया शांति देवी के निधन से रिक्त पद पर नौ अगस्त को चुनाव होगा। यह जानकारी देते हुए बीडीओ डा. कुंदन ने बताया कि भीखमपुर पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं। उप मुखिया के चुनाव में सभी वार्ड सदस्य एवं मुखिया वोटर होते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि सभी वार्ड सदस्य एवं मुखिया को चुनाव के दिन प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन सभागार में उपस्थित रहने का नोटिस तामिल करा दिया गया है। उन्होंने बताया चुनाव में प्रेक्षक जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता लोक शिकायत सुजीत कुमार होंगे। दोपहर 12 बजे से चुनाव का समय निर्धारित की गई है। चुनाव बैलेट पेपर से किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है।