भगवानपुर हाट: श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया अनंत व्रत

0

परवेज अख्तर/सिवान: पूरे प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अनन्त चतुर्दशी का व्रत श्रद्धापूर्वक भक्तिभाव से मनाया गया। क्षेत्र की महिलाओं, पुरुषों व युवाओं ने भक्तिभाव से यह व्रत किया। रात खाना खाने के बाद दूसरे दिन में उपवास रखकर दोपहर बाद दो बजे के बाद खीर के साथ यह व्रत मनाया जाता है। सूर्यास्त के पहले तक जल ग्रहण करने का विधान है। सूर्यास्त के बाद जल ग्रहण करना वर्जित माना गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

अगले दिन पारण कर अन्न ग्रहण किया जाता है। दोपहर के बाद अनन्त भगवान की कथा सुनकर खीर का भोजन करने का विधान बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पर्व के करने से मनोवांक्षित फल की प्राप्ति होती है। इस व्रत को भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर युधिष्ठिर ने किया था। उसी समय से भादो महीने की चतुर्दशी को यह व्रत मनाने का विधान चला आ रहा है। इस साल रविवार को यह व्रत मनाया गया।