भगवानपुर हाट: हथियार के बल गेहूं की फसल काटने के मामले में 11 नामजद व 15-20 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

0
FIR

✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव टोले मिश्रवालिया में सोमवार को दिनदहाड़े कुछ लोगों द्वारा हथियार के बल पर खेत में लगी गेहूं की फसल काट लेने तथा विरोध करने पर दबंगई दिखाने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस मामले में बड़कागांव टोले मिश्रवालिया निवासी मिथिलेश सिंह के आवेदन पर गांव के ही भगवान राम, हरिकिशोर राम, अजय किशोर राम, मुन्ना राम, उमा राम सहित 11 लोगों को नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध हथियार के बल गेहूं की फसल काटने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।