भगवानपुर हाट: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का का मना 95 वां स्थापना दिवस

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 95 वां स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने किसानों का स्वागत करते हुए केंद्र में विभिन्न प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में औद्योगिकी का उपयोग करके किसान कृषि को बढ़ावा दे सकते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कृषि के क्षेत्र में विकास होने से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं। कार्यक्रम में केंद्र की वैज्ञानिक डा. हर्षा वीआर, सरिता कुमारी, डा. नंदीशा सी वी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर किसानों के बीच सहजन पौधा का वितरण किया गया। इस अवसर पर अंजनी कुमारी, सूचना देवी, ममता कुमारी, देवेश कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान की वैज्ञानिक सरिता कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन एसआरएफ शिवम चौबे ने किया।