भगवानपुर हाट: भगवान कृष्ण के छठियार, सोहर, झुमर सुन झूम उठे श्रोता

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मैरी सलेमपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित भागवत कथा के दौरान भगवान कृष्ण के छठियार पर महाराज अमित महाराज ने सोहर, झूमर आदि प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायन में उनका साथ महिलाओं ने भी दिया। इस मौके पर भगवान कृष्ण का छठियार धूमधाम से मनाया गया। आचार्य अमित महाराज ने कहा कि नंदजी के लाल लीलाधर थे। उनके सानिध्य में आने वालों को मोक्ष की प्राप्ति हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

भगवान ने गीता का उपदेश दे मानव जाति को सनातन धर्म की राह पर चलने तथा कर्तव्य पालन का संदेश दिया है। भगवान ने कहा कि गृहस्थ आश्रम उत्तम आश्रम है। भगवान कृष्ण, भगवान श्रीराम सहित सभी देवी- देवता गृहस्थ आश्रम के पक्षधर थे। भागवत कथा लोभ, क्रोध एवं मोह का त्याग करने का सिख देता है। इस अवसर पर एमएलसी ई. सच्चिदानंद राय ने भी कथा में उपस्थित हो कथा का श्रवण किया। छठियार के अवसर पर ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजकों द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।