भगवानपुर हाट: बाइक लूट में असफल बदमाशों ने युवक को मारपीट कर किया घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड़-ब्रह्मस्थान मार्ग पर शनिवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक लूटने में असफल होने पर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायल युवक की पहचान ब्रह्मस्थान निवासी राम लक्ष्मण यादव का पुत्र शर्मा कुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

बताया जाता है कि शर्मा कुमार शनिवार की शाम अपने बाइक से भगवानपुर बाजार आ रहा था तभी हिलसड़-ब्रह्मस्थान मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश उससे बाइक लूटने का प्रयास किए, लेकिन युवक द्वारा विरोध करने के कारण तथा शोर मचाने पर बाइक में लूट में असफल होने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस मामले में घायल युवक ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here