भगवानपुर हाट: तीन बच्चों की मां शादी करने की जिद पर पहुंची प्रेमी के घर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने प्रेमी बदरजमी निवासी कमलेश महतो के घर अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ पहुंच शादी की जिद पर अड़ी हुई है। जबकि प्रेमी सहित उसके स्वजन घर बंद कर फरार हो गए हैं। उक्त महिला के अनुसार उसे अपने प्रेमी के साथ शादी के पूर्व से ही प्रेम संबंध है, लेकिन करीब नौ वर्ष पूर्व उसके माता-पिता ने उसकी शादी बलहा गांव के एक व्यक्ति के साथ कर दिए थे। शादी के बाद भी उससे और प्रेमी के बीच प्रेम में कमी नहीं आई। महिला ने बताया कि उसे तीन बच्चे हैं। इसमें सबसे बड़ा पुत्र आठ वर्ष का है और उसे दो पुत्री क्रमश: पांच एवं डेढ़ वर्ष की है। उसने बताया कि वह शादी के बाद से अपने पति के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसका प्रेमी उसे मोबाइल पर बदनाम करने की धमकी देता था, इससे वह भयभीत होकर शादी के नौ वर्ष बाद भी उससे संबंध रखी थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उसने बताया कि 17 नवंबर की शाम उसका प्रेमी उसके ससुराल गांव पहुंचकर मिलने के लिए उसे बुलाया। उसके बुलाने पर वह उससे मिलने गई थी। दोनों के बीच अभी बातचीत हो ही रही थी कि आसपास के लोगों ने देख लिया और उसके प्रेमी को पकड़ पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। दूसरे दिन आपसी समझौता के बाद उसे छोड़ दिया गया। अब स्थिति यह बनी है कि महिला को ससुराल और मायके वाले रखने से इन्कार कर रहे हैं। वह महिला अपनी डेढ़ वर्षीया बच्ची को लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंच शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है, जबकि उसके दो बच्चे उसके पति के घर में हैं। मुखिया पम्मी देवी ने बताया कि महिला को उसका हक मिलना चाहिए। उसने कहा कि महिला का प्रेमी को उसकी समस्या का समाधान करना चाहिए।