भगवानपुर हाट: दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के चुनाव को ले नामांकन शुक्रवार से

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के भेड़वानिया तथा बड़कागांव में होने वाले दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का नामांकन शुक्रवार से शुरू होगा। नामांकन दो दिनों तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए बीडीओ डा. कुंदन ने बताया कि नामांकन 25 एवं 26 मई को प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र में किया जाएगा। नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन एक जून को किया जाएगा। चुनाव एवं मतगणना आठ जून को होगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

उन्होंने बताया कि मतगणना बीआरसी भवन में किया जाएगा। कुल पद 13 पर चुनाव होगा, इसमें अध्यक्ष पद के लिए एक, सदस्य के लिए 12 है। इसमें दो अनुसूचित जाति के एक महिला तथा एक पुरुष, अति पिछड़ा वर्ग से दो सदस्यों का चुनाव होगा। इसमें एक महिला एक पुरुष, पिछड़ा वर्ग से दो भी दो सदस्यो का चुनाव होगा, इसमें एक महिला एक पुरुष तथा सामान्य वर्ग से छह सदस्यों का चुनाव होगा। इसमें तीन महिला तथा तीन पुरुष अभ्यर्थी होंगे।