भगवानपुर हाट: शारदीय नवरात्रि के कलश स्थापना के साथ वातावरण हुआ भक्तिमय

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के बिठुना गांव स्थित बिठुन देवी एवं महम्मदपुर पूजा समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान जयकार एवं देवी गीतों से वातावरण भकतिमय हो गया। महमूदपुर से कलश यात्रा पूजा स्थल से आरंभ होकर रामपुर स्थित तालाब से जल भरकर पूजा स्थल पर लौटी जहां संत जगन्नाथ दास ने वैदिक मंत्रों के साथ कलश स्थापना कराई। मौके पर पूजा आयोजन समिति के सदस्य बृज कुमार प्रसाद, भरत प्रसाद, विनोद प्रसाद, अनिल शर्मा, विकास शर्मा, सुशील प्रसाद, गोविंद गुप्ता, जेपी कुमार, तरुण कुमार, संदीप शर्मा, कुमार प्रसाद, प्रभंस कुमार, विकास प्रसाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं बिठुना स्थित बिठुनदेवी परिसर से निकली कलश यात्रा में यजमान विपिन मिश्रा, पुरोहित कौलेश दुबे, गिरिशदेव सिंह, बादशाह सिंह, कृष्णा सिंह आदि शामिल थे। इसके अलावा भगवानपुर, थाना चौक, रामपुर, नया बाजार, चक्रवृद्धि मोड़, सारीपट्टी समेत अन्य जगहों पर कलश स्थापना की गई। इस वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया।