भगवानपुर हाट: कुढ़नी विस उपचुनाव के परिणाम बाद सीएम को पद त्याग देना चाहिए : सांसद

0
janardan singh sigriwal

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट कुढ़नी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अब जनाधार समाप्त हो गया है। जिस सूबे के राजा से जनता का विश्वास उठ जाए उस राजा को नैतिकता के आधार पर पद का त्याग कर देना चाहिए। यह बातें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रविवार देर शाम सारीपट्टी गांव में पत्रकारों से कही।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने को घिरा महसूस कर रहे हैं। जितनी आजादी एनडीए के साथ सरकार चलाने में थी उनती आजादी महागठबंधन के साथ नहीं है। उन पर अधिक लगाम कसा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान धान बेचने के लिए भटक रहे हैं। धान अधिप्राप्ति के नाम पर किसानों को बरगलाया जा रहा है। सांसद ने कहा कि बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही है। सरकार सभी बिंदुओं पर विफल है। इस दौरान पर भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय, निलेश सिंह आदि उपस्थित थे।