भगवानपुर: आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण वाटिका के गुर सिखाए

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के कृषि विज्ञान केन्द्र में गुरुवार को पोषण माह के अंतिम दिन आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण वाटिका तैयार करने के गुर सिखाए गए। इसमें महाराजगंज, पचरुखी, आंदर व सीवान सदर प्रखंडों से आईं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पार्षद सीमा देवी व केवीके की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने किया। जिला पार्षद सीमा देवी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित किया। केवीके अध्यक्ष डॉ. अनुराधा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी को पोषण वाटिका लगाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कहा कि हमारे भोजन में फल एवं सब्जियों का महत्वपूर्ण स्थान है। इनसे हमें विटामिन एवं खनिज लवणों के साथ-साथ प्रोटीन, वसा तथा खनिज लवणों की प्राप्ति होती है। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगाने के लिए सेविकाओं के बीच अमरुद एवं सहजन का पौधे का वितरण किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वरुण, डॉ. आर के मंडल, इंजीनियर कृष्णा बहादुर छेत्री, फार्मर फेस के मोहन मुरारी ने सेविकाओं को पोषण वाटिका का प्रशिक्षण दिया। मौके पर सुमन देवी, अनीता देवी, धर्मशीला कुमारी, शांति देवी, उर्मिला देवी, भारती कुमारी, सुनीता कुमारी, रीता कुमारी, सावित्री देवी, भागीरथी देवी, सरोज कुमारी, अंजू कुमारी व सुमान्ती देवी थीं.