मैरवा में बाइक सवार युवक पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से जमीनी विवाद में चलाई गोली

0
firing in siwan

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा के बभनौली पेट्रोल पंप के समीप रविवार की संध्या बाइक सवार होकर घर लौट रहे युवक पर असामाजिक तत्वों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी। असामाजिक तत्वों द्वारा की गई फायरिंग में कोई हताहत की सूचना नहीं है। प्राप्त विवरण के मुताबिक बाइक सवार युवक गुठनी थाने के पिपरपाती गांव का अशोक दुबे अपने मित्र के साथ अपने गांव जा रहे थे। कि तभी असामाजिक तत्वों ने अशोक को देखते ही फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद अशोक के शरीर को छू कर गोली निकल गई।जिससे वह बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

असलहे से हुई फायरिंग के बाद डर के मारे दोनों बाइक लेकर गिर पड़े। जिससे दोनों आंशिक रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। उधर सूचना पाकर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंच गई तथा घायलों का मौखिक बयान लेते हुए छानबीन शुरू कर दी।उधर पुलिस के समक्ष घायल अशोक के भाई ने जमीनी विवाद में गोली चलाए जाने का आरोप लगाया है। घायल द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा गया कि गुठनी मोड़ पर एक जमीन के विवाद में स्थानीय एक व्यक्ति ने यह घटना को अंजाम दिया है। खबर प्रेषण तक इस मामले को लेकर पुलिस गहराई पूर्वक अनुसंधान कर छापेमारी शुरू कर दी थी।