चांप ढाला: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सराय ओपी क्षेत्र के चांप ढाला समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। हालांकि शनिवार की देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार रात के समय चांप ढाला के समीप तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही एक महिला को धक्का मार दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

धक्का मार कर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं सराय ओपी की गश्त दल ने सड़क किनारे मृत एक महिला को देखा। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मामले में सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात वाहन के धक्का से महिला की मौत हुई है।