सिवान जंक्शन के दोनों तरफ बनेंगे सर्कुलेटिंग एरिया एवं मुख्य गेट

0

43 लाख की लागत से जंक्शन के (सेकेंड एंट्री) द्वितीय प्रवेश द्वार का होगा निर्माण

परवेज अख्तर/सिवान: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 32.13 करोड़ से जंक्शन का उन्नयन एवं यात्री सुविधाओं का पुनर्विकास किया जा रहा है। योजना के तहत अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया जाने का प्रस्ताव है। मिली जानकारी केअनुसार जंक्शन के दोनों तरफ यानी उत्तर-दक्षिण सर्कुलेटिंग एरिया एवं मुख्य गेट बनेंगे। वहीं 43 लाख की लागत से जंक्शन के (सेकेंड इंट्री) द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। अभी मुख्य प्रवेश द्वार एवं सर्कुलेटिंग एरिया उत्तर की तरफ है। हालांकि उसको भी पुनर्विकास किया जाएगा। जंक्शन के कायाकल्प करने की योजना का आधारशिला रखे जाने के बाद लोगों को अब ट्रेनों के ठहराव का इंताजार है। अगर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव का तोहफा मिल जाए तो स्थानीय लोगों की खुशी दुगनी हो जाएगी। बता दें कि यह धार्मिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक तौर से काफी महत्वपूर्ण जंक्शन है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

योजना के अंतर्गत विकसित की जाएंगी सुविधाएं :

बता दें कि 2.54 करोड़ की लागत से जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिए पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। वहीं 5.62 करोड़ की लागत से स्टेशन भवन के बाहरी स्वरूप में सुधार एवं पोर्च का निर्माण कराया जाएगा। जबकि 14.30 करोड़ की लागत से प्लेटफार्मों का उच्चीकरण, प्लेटफार्मो पर शेड विस्तार, सरफेस में सुधार का कार्य भी कराया जाएगा। 43 लाख की लागत से जंक्शन के (सेकेंड एंट्री) द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण, 10 लाख खर्च कर जंक्शन पर अन्य सुधार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। वहीं 60 लाख खर्च कर बुकिंग कार्यालय अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों के साथ उसका नवीनीकरण, 46 लाख की लागत से जंक्शन पर कैफेटेरिया का निर्माण किया जाएगा। 97 लाख की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लाक, आटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों का उन्नयन, जनसंबोधन प्रणाली में सुधार किया जाएगा। वहीं 2.90 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फ्लाड लाइटिंग, हाईमास्ट, साइनेजस, लाइटिंग / पंखे तथा एल टी पैनल की व्यवस्था कराई जाएगी।

कहते हैं अधिकारी :

43 लाख की लागत से जंक्शन के (सेकेंड एंट्री) द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। वहीं पूर्व के प्रवेश द्वार को भी पुनर्विकास किया जाएगा। जिसे जंक्शन के दोनों तरफ सर्कुलेटिंग एरिया एवं मुख्य गेट होगा।

अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी