सीओ ने कई लाभुकों के बीच कंबल का किया वितरण

0
CO

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड के अंचलाधिकारी सिद्धनाथ सिंह ने शुक्रवार को अंचल के कई पंचायतों में भ्रमण कर गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने सरकारी मद से कंबल का वितरण ठंड को देखते हुए किया जा रहा है। विभाग द्वारा कंबल की राशि आते ही वितरण शुरू कर दिया गया। सीओ ने बताया कि चांप, महुवल, हरिहांस आदि गांवों में दो दर्जन से अधिक लाभुकों के बीच कंबल वितरण किया गया। कुल एक सौ आठ कंबल अंचल को प्राप्त हुआ है। बारी-बारी से हर पंचायतों में वितरण कार्य किया जा रहा है। चांप पंचायत में प्रखंड प्रमुख राजाराम साह की उपस्थिति में गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड नाजिर, शिवनारायण शर्मा सहित कई लोग शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali