बड़ी बात करने वाली सरकार तोड़ रही कानून

0
hadtal

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार विद्यालय रसोइया संघ द्वारा जारी हड़ताल के समर्थन में कलेक्ट्रेट के सामने सोहितल गुप्ता, मालती राम के नेतृत्व में रसोइयों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि हर बात में कानून की बड़ी-बड़ी बात करने वाली नीतीश सरकार खुद कानून तोड़ रही है। 37 रुपया रोज पर विद्यालयों में रसोइया काम कर रही है। जबकि केंद्रीय श्रम आयोग ने चार सौ 50 रुपया दैनिक मजदूरी तय किया है। आज के दिनों में सिर्फ मंत्री व विधायक ही सरकारी है। ठेका-मानदेय कर्मियों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। नेताओं ने 12 सौ में दम नहीं 18 हजार से कम नहीं का नारा देते हुए रसोइयों को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी घोषित करने की मांग की। साथ ही समय पर वेतन भुगतान करने को कहा। इनौस के जिलाध्यक्ष सुजीत कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली व पटना की सरकार हर तबके के साथ घोरता कर रही है। नौजवानों को रोजागर नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन में पूर्व विधायक अमरनाथ यादव,सुदर्शन यादव, प्रदीप कुशवाहा, आईसा के विकास यादव आदि ने संबोधित कर दोनों सरकारों पर अपनी भड़ास निकाला।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali