गोपालगंज:राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान नहीं होगा कोविड-19 टीकाकरण का कार्य

0

गोपालगंज: जिले में कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। राज्य स्वास्थ समिति के निर्देशानुसार सप्ताह में 4 दिन टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। जिले में 31 जनवरी से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान कोविड-19 का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि पूर्व में 17 जनवरी से संचालित किए जाने वाले राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भारत सरकार के निर्देशानुसार पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान को 31 जनवरी से संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया है। अतः निर्देशित है कि 31 जनवरी से राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को संचालित किया जाए। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान सभी चयनित सत्र स्थलों पर कोविड-19 का टीकाकरण उक्त अवधि में स्थगित रहेगा तथा पल्स पोलियो अभियान की समाप्ति के पश्चात ही कोविड-19 का टीकाकरण संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही पल्स पोलियो अभियान के प्रचार प्रसार हेतु आईसी सामग्रियों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। वही पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान राज्य के सभी सदर अस्पताल व जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कोविड-19 का टीकाकरण यथावत जारी रहेगा। इसे सुनिश्चित करने हेतु सम्मानित पदाधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।