कांग्रेस को मजबूत करने के लिए डिजिटल मेंबर बनाए: लालबाबू लाल

0
kongress member

परवेज़ अख्तर/सीवान:- शहर के गौशाला रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मृति भवन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सह विधानसभा चुनाव प्रभारी लालबाबू लाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार गरीबों के दर्द को नहीं समझ रही है। लॉकडाउन में गरीब प्रवासी मजदूरों को रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में अपने परिवार के साथ पैदल घर पहुंच रहे हैं। इससे केंद्र व राज्य सरकार बेखबर है।कांग्रेसी नेताओं ने लाखों रूपए की खाद सामग्री वितरण किया। लॉकडाउन से गरीबी बढ़ी है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार कोरोना रोकथाम में विफल साबित हो रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को पहले ही सतर्क किया था विदेशों से फ्लाइट पर रोक लगा दी जाए। राज्यों में अस्पतालों का निर्माण कराने की दिशा में तेजी लाने की जरूरत है। लेकिन सरकार अपने सत्ता के घमंड में चूर होने की वजह से रोकथाम करने में विफल रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ थाली व घंटी बजाकर कोरोना को भगाना चाहते थे। जो एक अंधविश्वास है। जिसका परिणाम है कि आज गरीब जनता रोजगार के लिए दर-दर भटक रही है। मेरे हिसाब से विधानसभा का चुनाव कराना वाजिब नहीं है। एक तरफ जनता कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से दम घुट रही है।वहीं केंद्र व राज्य सरकार चुनाव कराने की तैयारी में जुटी हैं। अस्पतालों में सुविधा नहीं होने से लोग निजी अस्पतालों में लूटने को मजबूर हैं।

वही गरीब परिवार इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। इस सरकार में अपराध बढ़ा है। किसानों नौजवानों पर अत्याचार बढ़ा है। समय रहते राजधानी में सरकार ने जल निकासी की व्यवस्था किया होता तो बाढ़ की समस्या नहीं उत्पन्न होती। उन्होंने कहा कि सरकार पहले कोरोना भगाए उसके बाद चुनाव कराए। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए डिजिटल मेंबर्स बनाए जा रहे हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष विधुशेखर पांडेय पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फजलेहक पूर्व जिलाध्यक्ष विनय चंद्र श्रीवास्तव, शिवधारी दुबे, रिजवान अहमद,महाराजगंज विधानसभा प्रत्याशी यशवंत कुमार चमन, सत्यम दुबे, जीरादेई विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह, कमलदेव नारायण शुक्ला, रजनीश मिश्रा ,मेराज अहमद ,पंचदेव राम, जवाहर राम, मथुरा पंडित, हाफिज जुबेर ,फिरोज अहमद आदि थे।