दरौली: घायल महिला मजदूर की इलाज के दौरान मौत

0
-death-mystery
  • शुक्रवार को बाइक के धक्के से हुई घटना
  • मुआवजे का प्रशासन ने दिया आश्वासन

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के टोका डेरा गांव की महिला की मौत बाइक से धक्का लगने के बाद इलाज के दौरान हो गई। मृतका टोका डेरा गांव की 45 वर्षीया सावित्री देवी थी। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम वह दरौली ब्लॉक के कृषि फार्म से दैनिक मजदूरी कर घर वापस जा रही थी तभी दरौली के पटेल मोड़ के पास तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोग घायल सावित्री देवी को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात करीब 11 उसकी मौत हो गई। मृतका मनरेगा मजदूर थी और दरौली ब्लॉक के कृषि फार्म से मजदूरी कर घर वापस जा रही थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उसका पति जय कुमार चौहान दिल्ली में मजदूरी करता है। जय कुमार चौहान अभी भी दिल्ली में है। उसे केवल दो बेटियां दस वर्षीय प्रतिमा कुमारी व 12 वर्षीया चन्दा कुमारी है। मां की मौत के बाद दोनों नाबालिग बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह जब सावित्री देवी की मौत की खबर गांव वालों ने सुनी तो आक्रोशित लोग मुआवजा के लिए दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग को जाम करने की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, सीओ अरविंद प्रसाद सिंह व बीडीओ अभिषेक चंदन मृतका के घर पहुंचे व स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए आपदा राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।