दरौली: सीताराम महायज्ञ को निकाली कलश यात्रा

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के दोन गांव में नौ दिवसीय सीताराम महायज्ञ को ले गुरुवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर आठ किलोमीटर की दूरी तय करते हुएय दरौली पंच मंदिरा घाट पर पहुंची तथा वहां जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर लौटी। यज्ञाचार्य पंडित मदन पराशर ने बताया कि यज्ञ के वैदिक रीति के अनुसार यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ ही प्रारंभ हो जाता है। इस मौके पर यजमान पंकज सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र भगत, वीरेंद्रपति दुबे और हरेराम तिवारी मनोनीत किए गए हैं। वही यज्ञ के कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रेम सागर पांडेय, सचिव अमित सहाय, उपसचिव भोला सिंह और कोषाध्यक्ष गुड्डू सिंह व आदित्य सिंह तथा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र पति दुबे को मनोनीत किया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

समिति द्वारा यज्ञ में होने वाले कार्यक्रमों के मंच संचालन के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षाविद् विश्व प्रकाश वर्मा उर्फ छोटे बाबू को मनोनीत किया गया है। यज्ञ अवधि के दौरान वृंदावन से पधारे रामलीला मंडली द्वारा रामलीला व रासलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं कथावाचक के रूप में पं. नीलम शास्त्री और पं. विजय नारायण हो रहा है। कलश यात्रा के सफल संचालन के लिए नगर पंचायत की उपसभापति पूनम देवी व उनके पति सह सामाजिक कार्यकर्ता राजनाथ राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुन्ना तिवारी उर्फ मृत्युंजय तिवारी, धनंजय भगत उर्फ मुखिया समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।