पचरुखी: करंट लगने से एक अधेड़ की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

0
current

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी सराय ओपी के वैशाखी उत्तर टोला में गुरुवार को करंट लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गांव के ही सुरेश भगत के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वैशाखी उत्तर टोला निवासी सुरेश भगत सब्जी की फसल सिंचाई करने के बाद मोटर का स्वीच आफ करने गए तभी करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़े।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

इस घटना के बाद अफरातफरी मच गया। स्वजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन उन्हें लेकर घर चले गए। उनकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। उनके दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के लोग स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक के दो पुत्रियां व एक पुत्र है। बड़ी पुत्री की शादी इसी महीने होने वाली थी। इस घटना के बाद पत्नी एवं अन्य स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here