दारौंदा: मत्स्य जीवी सहयोग समिति को ले 69 प्रतिशत हुआ मतदान, प्रशासन रहा अलर्ट

0

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा मत्स्यजीवी सहयोग समिति का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में 69 प्रतिशत हुआ। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, मंंत्री, सचिव एवं सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। सुबह से ही काफी संख्या में मतदाता मतदान के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कुल मतदाताओं की संख्या 582 थी इसमें कुल 402 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

WhatsApp Image 2023 04 01 at 8.11.10 PM

मतदान निर्धारित समय सुबह सात बजे से आरंभ होकर 4.30 बजे तक हुआ। इसके बाद शाम में मतों की गिनती शुरू हुई। इसका परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी सह श्रम प्रवर्तन अधिकारी उमेश कुमार राय, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार, रवींद्र कुमार, वेदप्रकाश शर्मा, मुन्ना कुमार, रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, रामकिशोर पांडेय ने सहयोग किया। विदित हो कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार पटना के अधिसूचना संख्या 1788 के आलोक में चुनाव कराया गया।