दारौंदा: बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प

0
baithak

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान राहुल गांधी के संदेश को घर- घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। प्रखंड ने बताया कि दारौंदा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शत प्रतिशत सफल बनाने में कार्यकर्ता सहयोग करें।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

उन्होंने बताया कि जनता के बीच पहुंच रही कांग्रेस स्थानीय लोगों से हाथ मिलाकर देश में बढ़ती समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण आदि के संबंध में बताया गया। यात्रा करीब दो महीने चलेगी, इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए इन मुद्दों से अवगत करवाएंगे। इस मौके पर सेराज भारती, केदार शर्मा, जंग बहादुर राम, गौतम मिश्र आदि उपस्थित थे।