दारौंदा: पति की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : साक्षी

0
Siwan Online banner

शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में प्रवचन सुनने व पूजा को उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के खड़सरा में चल रहे पांच दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में रामकथा में तीसरे दिन शनिवार की शाम प्रवचन करते हुए वृंदावन से पधारी आचार्य साक्षी ने महिलाओं से कहा कि पति की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। शास्त्रों के अनुसार स्त्रियों के लिए एक ही धर्म है पति की सेवा व आज्ञा का पालन करना। पति की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना प्रभु की कृपा से कुछ भी संभव नहीं होता और कृपा कब होती है जब मानव कर्म करता है।

प्रत्येक मानव मनु और शक्ति स्वरूपा का वंशज है। मनु के वंशज होने के कारण ही लोगों को मानव कहा जाता है और मानव यदि कोई कर्म करता है तो प्रभु की कृपा से ही करता है। इस मौके पर सोनू सिंह बबुआन, दिलीप तिवारी, दिलीप कुमार, बिट्टू सिंह, विशाल सिंह आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में पूजा व यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।