JDU में इस बार प्रकोष्ठ की संख्या हुई कम…..केवल 12 प्रकोष्ठ बने…..देखें पूरी सूची….

0

पटना: बिहार की सत्ताधारी जेडीयू नेतृत्व ने कुछ समय पहले भंग प्रकोष्ठ का फिर से गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसका ऐलान किया है। जेडीयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का पद पीयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज को दिया गया है। पिछली बार प्रकोष्ठों की संख्या काफी अधिक थी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आदेश पर सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया था। अब जाकर नए प्रकोष्ठ अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं, छात्र जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल को बनाया गया है। श्वेता विश्वास को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सलीम परवेज को अल्पसंख्यक सेल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विजय सिंह निषाद को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, कमल नोपानी को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि, पूर्व विधायक रामबालक सिंह को किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. एलबी सिंह को चिकित्सा प्रकोष्ठ, अमरदीप को शिक्षा प्रकोष्ठ, रामचरित्र को तकनीकी और कुमार विजय को कला संस्कृति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।