तरवारा के चाचोपाली बाबूटोला गांव में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप यज्ञ आयोजित

0

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. तरवारा नगर थाना क्षेत्र के चाचोपाली बाबूटोला गांव में शनिवार को गायत्री परिवार के तत्वाधान में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच एक दिवसीय दीप यज्ञ आयोजित किया गया।इस आयोजन से पूरा इलाका भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। वही दीप यज्ञ में देर रात तक प्रवचन सुनने को के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।अपने संबोधन में रामतपश्या जी आचार्य ने कहा कि वैदिक मंत्रों के उच्चारण से अनैतिक शक्तियों का पतन होता है। वही नैतिक शक्तियों का ह्रदय में संचार होने से मनुष्य में आत्मनिर्भर बनने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य भोग विलासिता में इस कदर डूब गया हैं। जिसकी वजह से वह अपनी सभ्यता व संस्कृति को भूलते जा रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मनुष्य लोग मांस मदिरा का सेवन कर अपने अपने विनाश का स्वयं कारण बनता जा रहा है। नकारात्मक शक्तियां हावी होने से सामाजिक सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारा का पतन हो रहा है। सकारात्मक शक्तियों के कमजोर होने से आए दिन भूकंप महामारी एवं विनाशकारी प्रलय सांसारिक विकृतियां उत्पन्न हो रही है। उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए निरंतर योगाभ्यास करने की सलाह दी।योगा करने से मनुष्य का शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास होता है। उन्होंने दीप यज्ञ के आयोजन कर्ता जयप्रकाश सिंह को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हर युग में भगवान का अवतार भक्तों की रक्षा करने के लिए होता है। भक्त अपनी तब जब और आराधना से भगवान को अपने बस में कर लेता है। मौके पर अक्षय लालजी परिव्राजक अमरनाथ सिंह बृजकिशोर किशोर सिंह कामता सिंह मनंजय सिंह आचार्य संतोष कुमार मुखिया दिलीप कुमार तिवारी बीबीसी वीरेंद्र सिंह विक्की सिंह शक्ति सिंह अमरजीत सिंह मिथिलेश सिंह फूलमाला देवी मनोज कुमार सिंह वीरेंद्र सिंह अमित सिंह मनीष कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष अखिलेश्वर तिवारी गोलू सिंह शम्मी कुमार आशुतोष कुमार सिंह आदि थे।