गोपालगंज में डीआईजी ने किया निरीक्षण

0
nirishan

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- सारण रेंज के डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने गोपालगंज के दौरा पर रहने वाले अपने कार्यक्रम में मीरगंज पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के साथ अपने निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने संचिका के संधारण, लंबित कांडो का पर्यवेक्षण टिप्पणी वरीय पदाधिकारियों को भेजने का काम शीघ्र करने, समय समय पर दिवा व रात्रि गस्ती करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशु के अलावा अन्य पदाधिकारियों को क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वही मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले जिले के विभिन्न पुलिस पदाधिकारी पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। मौके पर मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, पुलिस पदाधिकारियों मनोज कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद, विशंभर पासवान, विमल कुमार, इंद्राणी झा सहित सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे।इस कार्यक्रम के बाद वे ग़ोपालगंज लौट आएं।