महाराजगंज में पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ चुनाव सामग्री का वितरण

0

परवेज अख्तर/सिवान:
दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए मुख्यालय स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मतदान कर्मियों के बीच सामग्री, राशि का वितरण किया गया। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ रामबाबू कुमार ने बताया कि महाराजगंज विधानसभा अंतर्गत 443 मतदान केंद्र है। एक मतदान केंद्र पर चार मतदानकर्मियों को लगाया गया है, इसमें एक पीठासीन पदाधिकारी, एक पी 1, एक पी 2 तथा एक पी 3 को लगाया गया है। सभी मतदानकर्मियों को मतदान केंद्र पर समय से पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

उन्होंने कहा कि डीएवी में ही नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसको यदि किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो वे नियंत्रण कक्ष में आकर सहायता ले सकते हैं। वहीं उप निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ नंद किशोर साह ने बताया कि सामग्री वितरण, राशि वितरण, वाहन का वितरण करने के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि महाराजगंज, भगवानपुर प्रखंड के 12 अधिकारी तथा 100 से ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।