महाराजगंज में मनी पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

0

परवेज़ अख्तर/सिवान : अनुमंडल मुख्यालय स्थित कर्पूरी स्मारक पर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एसडीओ मंजीत कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने जननायक को गरीबों का मसीहा बताया। इस दौरान अन्य लोगों ने भी कर्पूरी बाबू के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। माल्यार्पण करने वालों में सत्येंद्र ठाकुर, ई. प्रमोद रंजन, जदयू के राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी, ई. शैलेंद्र यादव, बीडीओ नंद किशोर साह, जितेंद्र ठाकुर, जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी, लालबाबू प्रसाद, ओमप्रकाश उर्फ लोहा, जगदीश सिंह, नपं के पूर्व उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali