यूरिया का वितरण, किसानों को मिली राहत

0
yuriya

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय अवस्थित व्यापार मंडल के नए भवन का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शर्मानंद राम, रमाकांत पाठक, प्रखंड प्रमुख राजा राम साह, सुधीर जायसवाल, हरेंद्र कुशवाहा, अनिल पाठक,जिला महिलाध्यक्ष सुशीला देवी आदि उपस्थित थे। पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में दूर दराज से आए हुए किसानों को सरकारी दर पर यूरिया का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि यूरिया की कालाबाजारी से किसान महीनों से त्रस्त थे और ऊंची दरों पर यूरिया खरीदने को मजबूर थे। सरकारी दर पर यूरिया पाकर किसानों के चेहरे पर खुशियां लौट आईं। यूरिया लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी हुई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali