दरौली में खतरे के निशान के करीब पहुंचा नदी का पानी

0

परवेज अख्तर/सिवान: यूपी के कई बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एक बार फिर सरयू नदी का जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। दरौली में सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। हालात यह है कि जलस्तर अब नदी के किनारे स्थित बांधों को छूने लगा है। गुठनी प्रखंड के ग्यासपुर, मैरिटार से दरौली प्रखंड मुख्यालय तक सरयू नदी का जल स्तर अपने किनारों के तटबंधों के करीब पहुंच गया है। वहीं दरौली गेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 60.280 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित। यहां नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र.54 मीटर कम है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं सिसवन में शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर 55.670 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.37 मीटर नीचे है। गुठनी प्रक्षेत्र के बाढ़ विभाग के एसडीओ नवल किशोर भारती ने बताया कि अभी स्थिति सामान्य है। विभाग के कर्मचारी नजर बनाएं हुए हैं। वहीं तीर बलुआ गांव में छोटी गंड़क में भी उफान आ गया है। किनारे बसे तीर बलुआ गांव में पानी घुसना शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरयू नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण गंडक में भी उफान आ रहा है। हालांकि अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन अब और अधिक पानी बढ़ने से परेशानी बढ़ सकती है।