सिवान: रिमांड होम जा रही महिला को पुलिस ने पीटा, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल

0
mahila

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान में एक मानसिक रूप से दिव्यांग (विक्षिप्त ) महिला रिमांड होम पर जाने के दौरान पुलिस से उलझ गई। इस दौरान महिला सिपाही ने उलझी महिला को नियंत्रित करने के लिए डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने जांच कर महिला सिपाही के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ज्ञात हो कि इंटरनेट मीडिया पर एक महिला पुलिस कर्मी द्वारा शहर के बबुनिया मोड़ पर एक महिला को डंडा से मारपीट किए जाने का वीडियो प्रसारित हुआ। पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में मामला आने के बाद इसकी सत्यापन के क्रम में यह बात सामने आई कि मैरवा प्रखंड के एक पंचायत की महिला को पुलिस ने बरामद कर 28 जुलाई को व्यवहार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

अपहृत महिला को रिमांड होम में भेजने का आदेश न्यायालय द्वारा दिया गया। इसके बाद महिला पुलिस कर्मी के साथ उसे एक आटो में बैठा कर रिमांड होम ले जाया जा रहा था। इसी बीच आफरीन खातून बबुनिया मोड़ के पास आटो से कूद गई। उसे रोकने और समझाने की कोशिश के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ वह उलझ गई। महिला सिपाही पुष्पा कुमारी द्वारा उसे पकड़कर आटो में बैठाने का प्रयास किया गया। महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने लगी। इसके बाद महिला की पुलिस ने डंडे से पिटाई कर दी।